फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Muirpur Becomes the District's First Village with a Guest House; Rooms Now Available for Booking

Sonebhadra News: म्योरपुर बना गेस्ट हाउस वाला जिले का पहला गांव, बुक कर सकेंगे कमरे

Thu, 28 May 2026 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Muirpur Becomes the District's First Village with a Guest House; Rooms Now Available for Booking
म्योरपुर ग्राम पंचायत में नवनिर्मित गेस्ट हाउस।
म्योरपुर। आदिवासी बहुल सोनभद्र की म्योरपुर ग्राम पंचायत ने अनूठी पहल की है। यह जिले की पहली ग्राम पंचायत बनी है, जहां विश्राम गृह का निर्माण किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस अतिथि गृह में तीन कमरे बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें बाहर से आने वाले अतिथियों के ठहरने की सुविधा होगी। एक हजार रुपये के किराए पर अतिथि गृह के एसी कमरे को आरक्षित कराया जा सकता है। वहीं साधारण कमरे का किराया छह सौ व चार सौ रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

इस नई सुविधा से यहां आने वाले अतिथियों को सहूलियत होगी तो ग्राम पंचायत की आमदनी भी बढ़ेगी। कमरों में पीने के पानी, सोने के लिए बेड तथा टीवी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर इस तरह की सुविधाएं मिलने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्र में एयरपोर्ट निर्माण, विकास खंड मुख्यालय, वन विभाग का रेंज कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की वजह से यहां बाहरी लोगों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है।

इसी को देखते हुए ग्राम पंचायत ने अतिथि गृह के निर्माण की योजना तैयार की। प्रधान संगीता गणेश जायसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित कर अतिथि गृह निर्माण का रास्ता साफ किया गया। यहां दुकानों का भी निर्माण कराया जा रहा है, जिन्हें किराए पर देकर ग्राम पंचायत की आय बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed