फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mudhwa-Pipari road pit work started

मुर्धवा-पिपरी मार्ग के गड्ढों का पटवाने का कार्य शुरू

Mon, 22 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mudhwa-Pipari road pit work started
रेणुकूट। मुर्धवा से पिपरी तक सड़क में बने गड्ढों के कारण नगर में लगातार बढ़ते हुए आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को सुबह से ही गड्ढों को पटवाने का काम शुरू कर दिया है। रविवार को दिन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जहां जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया वहीं देर शाम 4 ट्रकों के गड्ढे में फस जाने के कारण भीषण जाम लग गया जिसके बाद आक्रोशित नगर वासियों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय राय की अगुवाई में जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जनमानस के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को मुख्य मार्ग पर गड्ढों को पाटने का काम शुरू करा दिया। राधा कृष्ण मंदिर के पास तो मुख्य मार्ग तालाब की शक्ल में बदल गया था। क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय राय ने कहा कि लगातार मांग के बावजूद प्रशासन की लापरवाही से सड़क की स्थिति बदतर हो गई थी। अगर बरसात के पूर्व ही सड़क की मरम्मत करा दी गई होती तो आज यह दिन नहीं देखने को पड़ता। उन्होंने कहा कि सड़क की दशा बेहद खराब हो गई है जिससे नगर वासियों को बहुत ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की अच्छे से मरम्मत की जाए ताकि लोगों को दुश्वारियां न झेलना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed