{"_id":"771adbab2dd9177b5117be4bfe6fd75f","slug":"mp-will-respond-to-stop-water-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी का पानी रोक जवाब देगा यूपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी का पानी रोक जवाब देगा यूपी
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार जानबूझकर बाणसागर के विवाद को नहीं समाप्त करना चाहती। उन्होंने एमपी सरकार पर यूपी को पानी न देने का आरोप लगाया।
कहा मामला नहीं सुलझा तो जल्द ही यूपी सरकार भी मध्य प्रदेश को मिलने वाले पानी को रोक देगा। सोमवार की दोपहर सिंचाई मंत्री जिले के अमवार स्थित कनहर परियोजना के विस्थापितों के चेक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान सिंचाई मंत्री ने 35 करोड़ की लागत से 13 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 58 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली 31 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अशुभ बताया। कहा जिस दिन से वे कुर्सी पर बैठे हैं, उस दिन से देशवासी दैवी आपदा के साथ अन्य तरह की दुश्वारियों से दो चार हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से लेकर अब तक हुई घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने किसानों पर आई आपदा को लेकर केंद्र पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
बोले केंद्र सरकार के मंत्रियों का उड़न खटोला आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा तो किया लेकिन राहत के नाम पर कोई सहायता अब तक केंद्र से मुहैया नहीं कराई गई। जबकि केंद्र ने 75 सौ करोड़ मुआवजा देने का आश्वासन दिया था।
जबकि प्रदेश सरकार अब तक पांच सौ करोड़ रुपये मुआवजा के तौर पर किसानों को बांट चुकी है। भाजपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीमावर्ती राज्यों में जहां-जहां भाजपा की सरकार है।
वहां-वहां से उप्र के कार्यों में अड़चन पैदा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। पिछले दिनों कनहर में हुए बवाल के लिए भी बीजेपी को जवाबदेह ठहराते हुए कहा कि पहले कनहर परियोजना पर आने वाली लागत का 90 प्रतिशत केंद्र को वहन करना था लेकिन मौजूदा सरकार ने नीति बदलकर पचास फीसदी कर दिया।
इसे भी देने में हीलाहवाली की जा रही है। कहा कि कनहर परियोजना से न केवल सोनभद्र, बल्कि झारखंड के भी बड़े हिस्से में खुशहाली आएगी। बोले वर्ष 2016 तक हर हाल में परियोजना पूरी कर ली जाएगी।
केंद्र पर यूपी सरकार के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार उपेक्षा हो रही है। फिर भी जो भी कार्य अधूरे पड़े हैं, उप्र सरकार अपने दम पर उसे पूरा करके रहेगी।
प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल, राबर्ट्सगंज विधायक एवं जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा, दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद, घोरावल विधायक रमेशचंद्र दुबे, डीएम संजय कुमार ने भी कनहर को राबर्ट्सगंज और दुद्धी तहसील क्षेत्र के बड़े भूभाग की तरक्की का आधार बताया। संचालन अनीता सहगल वसुंधरा ने किया।