{"_id":"5ebc18d28ebc3e90941e4d7b","slug":"mp-police-took-two-people-sonbhadra-news-vns524746772","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों को उठा ले गई एमपी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों को उठा ले गई एमपी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। बुधवार की शाम बीजपुर बाजार स्थित एक भांग की दुकान पर मध्यप्रदेश की पुलिस ने छापे की कार्रवाई कर गांजा बेचते दो युवकों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। मध्य प्रदेश की इस कार्रवाई की बात बीजपुर थाने की पुलिस ने भी स्वीकार किया।
मध्य प्रदेश पुलिस ने बुधवार की शाम बीजपुर बाजार स्थित भांग की दुकान पर छापे की कार्रवाई कर जांच की। इस दौरान वहां गांजा के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दोनों के घर पर भी छापे की कार्रवाई कर जांच की। इस बीच तब तक बाजार में काफी संख्या में लोग जुट गए। व्यवसायियों ने बीजपुर प्रभारी निरीक्षक को मामले की सूचना दी। लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने मामले को हल्के में लेते हुए टाल दिया।
इस बीच बाजार में गश्त करते बीजपुर थाने के दो सिपाही भी मौके पर पहुंच गए और एमपी पुलिस से स्थानीय थाने पर युवकों को लेकर चलने की बात कहने लगे। लेकिन एमपी पुलिस नहीं मानी और दोनों युवकों को अपने साथ गाड़ी में बैठा कर ले जाने लगी। इस पर दोनों सिपाहियों ने मामला एसएचओ के संज्ञान में डाला तो एसएचओ सक्रिय हो गए और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मध्यप्रदेश सीमा पर पहुंच गए और एमपी पुलिस की गाड़ियों को रोक लिया।
विज्ञापन
हल्की कहासुनी के बाद मध्यप्रदेश पुलिस दोनों युवकों को ले जाने में कामयाब हो गयी। एसएचओ श्याम बहादुर यादव ने बताया कि उन्होंने एमपी पुलिस से मामले की जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि एमपी पुलिस किसी आपराधिक मामले में पूछताछ के लिए दोनों को पकड़कर साथ ले गई है।