फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MP pakoudi Lal Kol another controverceal video viral in sonbhadra

यूपी: सासंद पकौड़ी लाल कोल का एक और वीडियो वायरल, समुदाय विशेष के लोगों को कर रहे आगाह

Fri, 22 Oct 2021 11:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 22 Oct 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
MP pakoudi Lal Kol another controverceal video viral in sonbhadra
पकौड़ी लाल कोल - फोटो : अमर उजाला।

मिर्जापुर में एक सभा के दौरान समुदाय विशेष पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज से अपना दल (एस) के सांसद पकौड़ी लाल कोल का एक और ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो भी किसी सभा का है, जिसमें वह स्वजातीय लोगों से एकजुट होने की अपील करते हुए क्षत्रिय व ब्राह्मण समुदाय पर टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह ऑडियो कब और किस सभा का है।

विज्ञापन


अपना दल (एस) के सांसद पकौड़ी लाल कोल का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वह ब्राह्मण व क्षत्रिय समुदाय पर टिप्पणी कर रहे थे। इस वीडियो में उन्होंने पूर्व में पुलिस-प्रशासन के अफसरों पर हुए कई हमलों में भी अपनी भूमिका को बयान किया था।
विज्ञापन


हालांकि वीडियो वायरल होने के कुछ घंटे बाद ही सांसद ने सफाई देते हुए इसे तोड़-मरोड़ कर पेश करने की दलील देते हुए खेद प्रकट किया था। बावजूद सांसद के प्रति लोगों का आक्रोश बना हुआ है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सांसद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के साथ उनके पुतले फूंके जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सांसद के भाषण का एक ऑडियो भी तेजी से वायरल हुआ है। रामायण के प्रसंगों का हवाला देते हुए वह फिर इन्हीं दो समुदायों पर टिप्पणी कर रहे हैं। वायरल ऑडियो के संबंध में सांसद के प्रतिनिधि कुलदीप पटेल ने कहा कि यह ऑडियो किसी सभा का नहीं है। संभवत: यह आपसी चर्चा के दौरान किसी ने रिकार्ड किया हो। इस पर राजनीति न की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed