फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MP met Railway Minister, demanded for intercity train operation

रेलमंत्री से मिले सांसद, इंटरसिटी ट्रेन संचालन की मांग की

Tue, 17 Aug 2021 05:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
MP met Railway Minister, demanded for intercity train operation
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट करते सांसद पकौड़ी लाल कोल व एसके गौतम। - फोटो : SONBHADRA
अपना दल-एस के सांसद पकौड़ी लाल कोल के साथ क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति उत्तर मध्य रेलवे के सदस्य एसके गौतम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की। चोपन से कटनी व शक्तिनगर से वाराणसी इंटरसिटी ट्रेनों के शीघ्र संचालन की मांग की। मंत्री ने शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोयला व अन्य खनिजों की ढुलाई के लिए प्रमुख रेल मार्ग ऊर्जांचल से जुड़ी रेलवे दोहरीकरण परियोजनाओं सिंगरौली से रमना, शक्तिनगर-करैलारोड, सिंगरौली-कटनी, रेणुकूट-चोपन परियोजनाओं पर दोहरीकरण कार्य शीघ्र पूरा कराने की बात कही। वर्ष 2020-21 के बजट में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के चुनार से चोपन-बिल्ली जंक्शन रेल खंड (108 किमी लंबी) रेल लाइन के दोहरीकरण की स्वीकृति और मात्र पांच करोड़ की धनराशि आवंटित होने के बाद भी कार्य आरंभ न होने की समस्या भी बताई। ये भी कहा कि चोपन-चुनार एकल रेल खंड पर गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे बढ़ाने केेे लिए चल रहे इंजीनियरिंग कार्य, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, हॉल्ट स्टेशन निर्माण आदि कार्यों की रेलवे बोर्ड स्तर से समीक्षा निरंतर कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed