फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mothers observed the Lalahi Chhath fast for the long life of their children.

Sonebhadra News: संतान की लंबी आयु के लिए माताओं ने रखा ललही छठ का व्रत

Wed, 02 Sep 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mothers observed the Lalahi Chhath fast for the long life of their children.
रॉबर्ट्सगंज विकास नगर में ललही छठ पूजन करती महिलाएं। संवाद
फोटो-
विज्ञापन

---
संतान की लंबी आयु के लिए माताओं ने रखा ललही छठ का व्रत

- श्रद्धा के साथ हुई पूजा-अर्चना, महिलाओं ने सुनी ललही छठ की पौराणिक कथा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र/दुद्धी। जिले में बुधवार को माताओं ने संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर ललही छठ का व्रत रखा। दिनभर अन्न-जल का त्याग कर दोपहर बाद विधि-विधान से पूजा अर्चना की। ललही छठ की पौराणिक कथा सुनी।

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर महिलाओं ने घरों के बरामदे और सार्वजनिक स्थानों पर समूह में एकत्र होकर पूजा की। रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर, रामसरोवर समेत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने संतान की खुशहाली और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने ललही छठ की पौराणिक कथा सुनी। कथा के बाद महिलाओं ने संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना की। पर्व को लेकर घरों और पूजा स्थलों पर दिनभर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। उधर, दुद्धी नगर की डीसीएफ कॉलोनी में महिलाओं ने विधि-विधान से ललही छठ की पूजा कर परिवार की मंगल कामना के साथ बेटे की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने पूजा की थाली को आकर्षक ढंग से सजाया। मनोरमा दुबे, सुनंदा, प्रियशी, प्रमिला देवी, संचिता श्रीवास्तव, अंजू ने बताया कि परिवार की सुख समृद्धि और पुत्र के दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। पर्व पर ललही माता का व्रत रहने से पुत्रों की आयु बढ़ती है और परिवार में सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed