{"_id":"5f5a61fe8ebc3e44b36d9cef","slug":"mothers-fasted-for-the-longevity-of-their-children-sonbhadra-news-vns546523891","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतान के दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतान के दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज रामसरोवर तालाब पर ज्युतिपुत्रिका पूजन करती महिलाएं।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र/चोपन। वंश वृद्धि और संतान के दीर्घायु के लिए वृहस्पतिवार को माताओं ने निर्जला जिउतिया व्रत रखा। शाम को व्रती माताएं चौक बनाकर बीच में काश (जूर) रखकर जीमूतवाहन का पूजन की और जीमूतवाहन से जुड़ी कथा का श्रवण की। इसके बाद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। जिउतिया व्रत के मद्देनजर बाजार में सुबह से ही चहल-पहल रही। बाजारों में भीड़ की वजह से जाम की स्थिति रही।
जिला मुख्यालय के राबर्ट्सगंज स्थित रामसरोवर तालाबख्, चंडी तिराहा के समीप, हरदा बांबा मंदिर परिसर, दंडईत बाबा मंदिर परिसर, पन्नूगंज रोड स्थित रामजानकी मंदिर के पास महिलाएं समूह में पूजन की। इसके अलावा राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठिगांव, सिरपालपुर सहित ग्रामीण इलाकों में जिउतिया पूजन किया गया। माताएं वंश वृद्घि एवं संतान के दीर्घायु की कामना के साथ जिउतिया व्रत की। कोमल पांडेय, पुष्पा सिंह, स्नेहलता पांडेय, नीति सिंह, उर्मिला, पार्वती, सुनीता पाठक, पूजा अग्रहरि, वंदना ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि जिउतिया व्रत रखने से वंश वृद्घि और संतान दीर्घायु होते है। व्रती माताएं गंधर्वराज जीमूतवाहन की कथा सुनती है, जिन्होंने पंक्षीराज गरूण से नागवंश की रक्षा किया था।
चोपन: अपने पुत्रों की लंबी आयु की कामना के साथ नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जिउतिया व्रत नियम व निष्ठा के माताएं की। खरना से शुरू हुए इस पर्व में महिलाओं ने अन्न, जल छोड़कर नियमानुसार विधि विधान से व्रत रखकर अपने पुत्रों के लंबी आयु की कामना की। पुत्र के लंबी आयु के लिए, पुत्र के कष्टों को दूर करने के लिए मातायें जिउतिया का कठिन व्रत रखती है। इस दिन माताएं जल भी नही ग्रहण करतीं हैं। सनातन धर्म में अन्य तीज त्योहारों में इसका एक अलग ही स्थान है। नगर के सोन नदी तट पर ,व हाइडिल कॉलोनी शीतला घाट,मल्हिया टोला, चोपन गाँव सिंदुरिया बर्दिया में भारी संख्या में व्रतियों ने पूजा पाठ किया।