फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother and daughter die after their bike hits a tree after going out of control on a speed breaker.

Sonebhadra News: ब्रेकर पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, मां और बेटी की मौत

Tue, 05 May 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter die after their bike hits a tree after going out of control on a speed breaker.
बभनी। बभनी-बीजपुर मार्ग पर बखरिहवां में सोमवार को ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रामपति (70) और उनकी बेटी बसंती (45) ब्रेकर पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। मां-बेटी शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बजड़ा गांव निवासी रामप्यारे की पत्नी बसंती अपने मायके में बड़े पिता के घर शादी समारोह में शामिल होने बखरिहवां आए थे। शादी संपन्न होने के बाद बसंती अपनी मां रामपति को साथ लेकर घर जा रही थी। बाइक बसंती का बेटा देवबरन चला रहा था। घर से कुछ दूर आगे बढ़े थे, तभी बखरिहवा में ही ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार मां-बेटी सड़क पर गिर गईं। दोनों का सिर ब्रेकर से टकरा गया। उन्हें गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें बभनी सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां और नानी की मौत की खबर लगते ही बेटा देवबरन बदहवास होकर रोने लगा। बेटे ने घटना की सूचना परिजनों को दी। बभनी सीएचसी के चिकित्सक डाॅ. वेदप्रकाश ने मेमो के जरिये घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बभनी डीपी यादव ने बताया कि घटनास्थल बीजपुर थाना क्षेत्र की है। संबंधित थाने को सूचना दी गई है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed