फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More than one lakh devotees performed the anointment of Bholenath at Shivdwar.

Sonebhadra News: शिवद्वार में एक लाख से अधिक भक्तों ने किया भोलेनाथ का अभिषेक

Tue, 06 Aug 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh devotees performed the anointment of Bholenath at Shivdwar.
भगवान शिवशंकर के प्रिय श्रावण मास के तीसरे सोमवार को गुप्तकाशी शिवद्वार में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। बोल बम कांवड़ियों के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का श्रद्धा एवं भक्ति के साथ अभिषेक किया।
विज्ञापन

देर शाम तक करीब एक लाख बीस हजार कांवड़ियों और श्रद्धालुओ ने शिवद्वार में जलाभिषेक किया। तमाम समाजसेवी लोग और संस्थाएं कांवड़ियों की सेवा में जुटे रहे और कांवड़ियों के लिए दवा, चाय, नाश्ता, भोजन और गर्म पानी का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन

इस बार मिर्जापुर में गंगा नदी से पवित्र जल भरकर कांवड़ यात्रा करने वालों के साथ ही विजयगढ़ के रामसरोवर से भी कांवड़ियों ने जल भरकर शिवद्वार में जलाभिषेक किया। मिर्जापुर से लेकर मड़िहान,कलवारी, जमुई, घोरावल, शाहगंज और शिवद्वार तक हर जगह सड़कों पर कांवड़ियों का ही रेला दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्धरात्रि के बाद डेढ़ बजे बजे मुख्य पुजारी सुरेश गिरी, शिवराज गिरी, अजय गिरी, रामसूचित गिरी, अरविंद गिरी, सुभाष गिरी द्वारा उमामहेश्वर की प्रतिमा का दिव्य सृंगार किया गया और आरती के बाद मंदिर का कपाट खोल दिया गया। इसके साथ ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और यह क्रम देर शाम तक चलता रहा।
मुख्य पुजारी महंत सुरेश गिरी ने बताया कि करीब 60 हजार कांवड़ियों ने मंदिर में जलाभिषेक किया। उधर, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में रात्रि और भोर में जलाभिषेक के दौरान बार बार बिजली कटौती से आक्रोश रहा।
इस अवसर पर एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एसडीएम राजेश कुमार सिंह, सीओ राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, ग्राम प्रधान सियाराम यादव, चौकी प्रभारी शाहिद यादव, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग आदि व्यवस्था में लगे रहे।
वहीं आधे दर्जन थानों की फोर्स, पीएसी व महिला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रहे। घोरावल नगर के प्राचीन शिव मंदिर,दशामिहवा तालाब के शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भी भक्तों ने भगवान शिव का दर्शन पूजन किया।

रॉबर्ट्सगंज के अंबेड़कर नगर स्थित बाबा बैजू बैजनाथ धाम महादेव मंदिर में विंध्याचल से जल लेकर बृजलाल दास के नेतृत्व में दर्जनों कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इसी तरह से सिविल लाइंस रोड स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, बरैला महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, बरैला महादेव मंदिर, गौरीशकर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक का पूजन अर्चन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed