फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More than a hundred applications came for firecracker shops

पटाखे की दुकानों के लिए सौ से अधिक आए आवेदन

Tue, 18 Oct 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
More than a hundred applications came for firecracker shops
सोनभद्र। दुर्गा पूजा के दौरान भदोही में हुए भीषण अग्निकांड से सबक लेते हुए प्रशासन ने दीपावली पर पटाखा बाजार को लेकर अभी से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। लाइसेंस लेने की प्रक्रिया कड़ी की गई है। जगह-जगह बाजार चिह्नित करते हुए हिदायत दी गई है कि तय दायरे में ही दुकानें लगाई जाएंगी। नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई भी होगी। अभी तक सौ से अधिक लोगों ने पटाखा दुकान लगाने की अनुमति के लिए आवेदन दिया है। जिले में करीब 12 लोगों के पास पटाखे बेचने का स्थाई लाइसेंस है। इसके अलावा दीपावली और होली पर अस्थाई लाइसेंस जारी होते हैं। भदोही में दुर्गा पूजा के दौरान हुई घटना के बाद से इस बार पटाखा दुकानों को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। दुकानदार भी कोई चूक नहीं करना चाहते। लिहाजा अभी से वह आवेदन की प्रक्रिया में जुट गए हैं। पिछले साल जिले भर में ढाई सौ अधिक व्यवसायियों को पटाखा बेचने का अस्थाई लाइसेंस जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया था। प्रत्येक साल राबर्ट्सगंज में 20 से 25 व्यवसायियों को लाइसेंस मिलता है। राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में पटाखे की दुकानेें लगाने के लिए स्थानों का चयन किया गया है। दुकानदारों को पटाखा बिक्री करने के लिए तहसील स्तर पर आवेदन करना पड़ता है। एसडीएम, पुलिस और अग्निशमन विभाग का रिपोर्ट लगने के बाद जिला प्रशासन की ओर से लाइसेंस निर्गत किया जाता है। प्रशासन की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार पटाखे की दुकान संचालित की जाएगी। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी एसडीएम को निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों की दुकानें लगाने की अनुमति देने का निर्देश दिया है। एडीएम सहदेव मिश्रा ने कहा कि नियमों की अनदेखी कर पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed