Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More than 100 group friends were defrauded, with just one bank friend allegedly embezzling Rs 44.82 lakh.

Sonebhadra News: 100 से ज्यादा समूह सखियां से धोखाधड़ी, महज एक बैंक सखी के जरिये 44.82 लाख की हेराफेरी

Mon, 04 May 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
More than 100 group friends were defrauded, with just one bank friend allegedly embezzling Rs 44.82 lakh.
सोनभद्र। इंडियन बैंक की नई बाजार शाखा पर समूह के खातों की क्रेडिट कार्ड (सीसी) लिमिट बढ़ाने और समूह सखियों को योजनाओं का लाभ देने का झांसा देकर खाते में आई रकम को डकारने का आरोप है। इस मामले की प्राथमिक जांच में जहां 100 से अधिक सखियों को धोखाधड़ी का शिकार हुईं। वहीं उनके खाते के निकाले गए स्टेटमेंट के आधार पर अब तक सामने आए 44.82 लाख के घपले ने जांच में जुटे अफसर हैरान हैं। सीडीओ जागृति अवस्थी ने मामले की जांच के लिए डीसी एनआरएलएम, एलडीएम और डीडीओ की टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आई धनराशि को डकारने का यह मामला 13 अप्रैल 2022 से 31 दिसंबर 2025 के बीच का बताया जा रहा है। अधिकारियों को तब पता चला जब चतरा की बीएमएम ममता ने बीडीओ रूपेश मंडल को जानकारी दी। प्रकरण से डीसीएनआरएलएम सरिता सिंह को बताया गया। उनके निर्देश पर बीडीओ और एनआरएलएम के ब्लॉक प्रभारी विनय कुमार ने जांच की। प्राथमिक जांच में महज एक बैंक सखी के जरिये ही 13 लाख रुपये का हेरफेर पकड़े जाने के बाद सीडीओ को जानकारी दी गई। सीडीओ ने एलडीएम सालेन बागे, जिला मिशन प्रबंधक पुनीता गुप्ता और सत्येंद्र कुमार को जांच सौंपी। जानकारी के मुताबिक, चार दिन पहले टीम जब जांच के लिए पहुंची तो रुपये की निकासी के लिए कई बाउचर पर ओवरराइटिंग, कटिंग की स्थिति सामने आई, समूह सखियों की तरफ से जो बैंक स्टेटमेंट दिए गए उससे 44.82 लाख की निकासी भी सामने आई। इस जांच टीम भी हैरान है। जानकारी होने पर सीडीओ ने शनिवार को डीसीएनआरएलएम को भी टीम में शामिल करते हुए जांच की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही जिले के सभी 76 बैंक शाखाओं में लगाई गई बैंक सखियों के भी कामकाज की समीक्षा और किए गए भुगतान की स्थिति जांचने की हिदायत दी गई। महज चतरा ब्लाक में संचालित समूहों से जुड़ी लगभग 100 सखियां धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की भी 25 से अधिक सखियों का खाता नईबाजार स्थित बैंक शाखा में है।
विज्ञापन



--
इस तरह की गई खातों से रुपये की निकासी
बताते हैं कि समूह अध्यक्षों-सखियों को योजनाओं का लाभ देने का झांसा देकर सादे विड्रॉल फार्म पर हस्ताक्षर-अंगूठा निशान लगवाए गए। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में समूह सखियों के खाते में पैसे भेजकर उनके सादे बाउचर का इस्तेमाल करते हुए धन निकासी का खेल चलता रहा। कई ऐसी महिलाओं के खातों का इस्तेमाल किया गया जिनका समूह से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। नियमानुसार जहां समूह संचालित हैं, उस गांव की महिला ही उसकी सदस्य हो सकती है लेकिन नईबाजार में रॉबर्ट्सगंज की रहने वाली महिलाओं के खाते में भी पैसे भेजकर निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करना था समूह की सखियों की मदद.., बन गई बैंक प्रबंधक के घपले की राजदार
स्वयं सहायता समूह की सदस्यों की मदद के लिए संकुल स्तरीय संघ की तरफ से प्रत्येक बैंक शाखा पर एक बैंक सखी की तैनाती की गई है। उनका काम समूह सखियों का खाता खुलवाने, उनका लोन मंजूर कराने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है लेकिन यहां बैंक सखी प्रबंधक के घपले का राजदार बन गई। खुद आरोपी बैंक सखी का दावा है कि 2019 से अगस्त 2022 तक सब ठीक था। सितंबर में नए बैंक प्रबंधक की तैनाती हुई तो गड़बड़ी शुरू हो गई। उसके साथ ही उसके परिवार, रिश्तेदारों के साथ कई अन्य के खाते इस्तेमाल किए गए।

13 अप्रैल को प्रकरण उनके संज्ञान में आया। शनिवार-रविवार अवकाश था। 15 अप्रैल को इसकी जानकारी बीडीओ को दे दी थी। - ममता, बीएमएम।
प्रकरण संज्ञान में आया तो अधिकारियों को बताने के साथ ही जांच की गई। प्राथमिक जांच में जो भी गड़बड़ियां सामने आईं, उसकी रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी गई। -रूपेश मंडल, बीडीओ।
जो महिलाएं समूह की सदस्य भी नहीं है, उनके खाते में पैसे भेजना यह साबित करता है कि इसमें बैंककर्मियों की मिलीभगत है। पूरे प्रकरण से डीसीएनआरएलएम और सीडीओ को अवगत करा दिया गया है। - विनय कुमार, ब्लाक प्रभारी एनआरएलएम

तीन-चार दिन पहले बैंक जाकर कुछ कागजात देखे गए थे। जल्द ही जांच पूरी कर मामले में बड़ी कार्रवाई की जाएगी।- सलन बागे, एलडीएम।
प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए डीसी एनआरएलएम, एलडीएम, डीडीओ की टीम गठित कर दी गई है। मामले की जल्द जांच पूरी करने और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। संबंधित बैंक सखी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - जागृति अवस्थी, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed