फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Monitoring of works of 1541 teams started from the government

शासन से 1541 टीमों के कार्यों की मानिटरिंग शुरू

Tue, 20 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Monitoring of works of 1541 teams started from the government
शासन स्तर से जिले में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की मॉनिटरिंग शुरू होने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जिले में अभियान को सफल बनाने के लिए गठित 1541 टीमों के कार्यों पर नजर रखने के लिए दस स्पेशल टीमें बनाई गई है। कार्य में रुचि न लेने वाली टीम के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन

जिले में एक से 31 जुलाई तक संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी और ओबरा तहसील क्षेत्र में 1540 टीमें लगाई गई हैं। टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को खिड़कियों पर जाली लगवाने, निममित मच्छरदनी का प्रयोग करने, मच्छररोधी उपाय अपनाने, नालियों में जलभराव रोकने, उनकी नियमित सफाई, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी एकत्र न होने आदि के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। टीमें क्षेत्रों में भ्रमण कर जागरूक कर रही है, लेकिन नक्सल-दुरूह क्षेत्रों की कुछ टीमें कार्य करने में रुचि नहीं ले रही है। ऐसे टीम को चिह्नित कर कार्रवाई करने में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लगी टीमों के कार्यों पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक स्पेशल टीमें मॉनिटरिंग करने के लगाई गई है। कहा कि कार्य में रूचि न लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई को रिपोर्ट भेजी जाएगी। कहा कि अभियान के तहत शहर से लेकर गांव तक जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed