{"_id":"5e9851ea8ebc3e76902929f3","slug":"monitoring-intensified-in-second-phase-of-lockdown-increased-vigil-in-border-areas-sonbhadra-news-vns5205686111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दूसरे चरण में निगरानी तेज, सीमावर्तीं क्षेत्रों में बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दूसरे चरण में निगरानी तेज, सीमावर्तीं क्षेत्रों में बढ़ी चौकसी
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान सुअरसोत बिहार बाड़र पर निरीक्षण करते जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक आश
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद में लॉकडाउन के दूसरे चरण में सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी गई है। जिले से सटे चारों राज्यों एवं तीनों जनपदों के बार्डरों पर अस्थायी बैरियर लगाकर जांच की जा रही है। गैर राज्यों से मालवाहक वाहनों के अलावा किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सख्ती तेज कर दी गई है। बृहस्पतिवार को डीएम, एसपी ने राबट्र्सगंज, रामगढ़, बिहार बार्डर का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एडीएम, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने भी अलग-अलग भ्रमण कर लोगों से लॉक डाउन का पालन करते हुए बेवजह घरों के बाहर न निकलने की अपील की।
डीएम एस. राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर तैनात मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन वाहनों पर ऑनलाइन पास चस्पा हो उनको ही जाने दिया जाए। ड्यूटी जाने वाले कर्मियों को न रोका जाए। बगैर काम के घरों से निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसमें किसी प्रकार की कोतवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कई क्वारंटीन सेंटरों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम एवं एसपी ने यूपी-बिहार बार्डर पर स्थित सुअरसोत पहुंच कर सुरक्षाकर्मियों को शासन के निर्देशों को शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि गांव में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराते हुए लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करें। एसपी ने कहा कि जंगली रास्तों पर भी पैनी नजर रखें, ताकि कोई भी व्यक्ति प्रवेश न कर सकें। क्षेत्राधिकारी अभिनव यादव आदि मौजूद रहे। राबर्ट्सगंज में एसडीएम यमुनाधर चौहान, सीओ राजकुमार तिवारी और घोरावल एसडीएम प्रकाश चंद्र और सीओ रामआशीष यादव ने भी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए निर्देशित किया। शाहगंज: कस्बे में स्थित एक बैंक का एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह और एएसपी ओपी सिंह ने निरीक्षण कर वहां पर मौजूद लोगों को शोसल डिस्टेसिंग बनाए रखने का निर्देश दिया। कहा कि कोरोना से खुद को बचने और दूसरे को बचाने के लिए शोसल डिस्टेसिंग के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं है।