फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Moneylenders will be marked, action will be taken against business without license: SP

सूदखोर होंगे चिह्नित, बिना लाइसेंस के व्यापार पर होगी कार्रवाई : एसपी

Fri, 06 Sep 2024 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Moneylenders will be marked, action will be taken against business without license: SP
सोनभद्र। जिले में बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों के खिलाफ अब पुलिस अभियान चलाने जा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को ऐसे सूदखोरों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में एक बड़ी आबादी गरीबी का दंश झेल ही है। दवा, शादी,खेती के लिए लोग गांवों में कर्ज लेते हैं। सूदखोर पैसे की जरूरत और लाचारी को देख सूद तय करते हैं। जिले में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जहां कर्ज से अधिक ब्याज देने के बाद भी लोग परेशान हैं। सूदखोर पांच से 15 फीसदी तक सूद लेते हैं। सूदखोरों से कई परिवार परेशान हैं। आत्महत्या और हत्या जैसे प्रकरण भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उनकी ओर से सूदखोरों की शिकायत के लिए 7839857625 टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिसमें डरा घमकाकर अधिक ब्याज वसूलने वालों की शिकायत की जा सकेगी। शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अपने थाना क्षेत्र के सूदखोरों को चिह्नित करेगी। बिना लाइसेंस के व्यापार करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed