फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Money sent for children's dress, copy and bag

बच्चों के ड्रेस, कॉपी और बैग के लिए भेजा गया धन

Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Money sent for children's dress, copy and bag
सोनभद्र। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को यूनिफार्म और स्टेशनरी के लिए अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से इसकी शुरुआत की। जिले के सभी स्कूलों और बीआरसी केंद्रों पर इसका लाइव प्रसारण किया गया। पहले चरण में जिले के 163794 बच्चों के खाते में राशि भेजी गई।
विज्ञापन

इस दौरान दीक्षा एप, गणित किट का कक्षा शिक्षण में प्रयोग तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भी संदेश उपस्थित सभी एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों को दिखाया गया। रौंप स्थित सदर बीआरसी में ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, बीएसए हरिवंश कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण जय किशोर वर्मा, जिला समन्वयक एमडीएम रमेश चौरसिया, एआरपी हृदयेश सिंह, ग्राम प्रधान व एसएमसी सदस्य मौजूद रहे। जिले में करीब 2.67 लाख बच्चों का परिषदीय स्कूल में नामांकन है। इसमें से करीब 2.51 बच्चों के अभिभावकों के खातों का सत्यापन हो गया है। सोमवार को 1.63 लाख बच्चों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई। बीएसए ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों का दायित्व बड़ा होता है। अत्याधुनिक संसाधनों, स्मार्ट क्लास के माध्यम से बेहतर शिक्षा उपलब्ध करानी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में 17 हजार अन्य अभिभावकों के खाते में भी धनराशि भेजी जा चुकी है लेकिन खाता सक्रिय न होने से राशि उन तक पहुंच नहीं पाई है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बैंकों में संपर्क कर खाते को आधार से लिंक कराने और उसे सक्रिय कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed