{"_id":"5796408b4f1c1b8f0221e248","slug":"models-artefacts-remained-attraction","type":"story","status":"publish","title_hn":"माॅडल, कलाकृतियां रहीं आकर्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माॅडल, कलाकृतियां रहीं आकर्षण
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
संत जोसेफ स्कूल रिहंद में आयोजित विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का अवलोकन करते समूह महाप्रबंधक के. श्रीधर एवं अन्य।
संत जोसेफ स्कूल रिहंदनगर में सोमवार को वैज्ञानिक और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आधारित माडल और कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद के समूह महाप्रबंधक के. श्रीधर ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन जहां बच्चों में वैज्ञानिक और कलात्मक कौशल का विकास करते हैं, वहीं इससे उनके कल्पना और सृजनशीलता का पता चलता है। विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक ओएंडएम रंजन कुमार और अपर महाप्रबंधक एचआर केआरएस मूर्ति ने भी विद्यार्थियों के प्रतिभा की सराहना की। कहा कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। उधर, प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने अतिथियों के समक्ष अपने-अपने माडलों और कलाकृतियों के बारे में विस्तार से बताया। कल-कारखानों के साथ ही पर्यावरण आधारित माडल खासा आकर्षण का केंद्र रहे।
प्रधानाचार्य सुनील नरोना, उप प्रधानाचार्य सिस्टर मारिया ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए विद्यार्थी जीवन उसका आधार होता है। इसलिए विद्यार्थी काल में उसकी प्रतिभा को हर तरह से निखारने के लिए पाठ्य सहगामी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम संयोजक कला शिक्षिका लीला कुमारी ने सभी का आभार ज्ञापित किया।