फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Model Gram Panchayat Development Scheme to be made in Cluster villages of Chopan

चोपन के कलस्टर गांवों में बनेगी मॉडल ग्राम पंचायत विकास योजना

Fri, 19 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Model Gram Panchayat Development Scheme to be made in Cluster villages of Chopan
सोनभद्र। पंचायत राज विभाग ने जिले के एक कलस्टर ग्राम पंचायत में मॉडल ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत चोपन ब्लॉक के चोपन कलस्टर को चुना गया है। इस कलस्टर में सात ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत इन गांवों में विकास की योजना विभिन्न विभागों से मिलकर तैयार की जाएगी। कलस्टर का चयन कर जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने पंचायत राज निदेेेेशालय लखनऊ को भेज दिया है।
विज्ञापन

यूपी सरकार ने जिले के एक कलस्टर ग्राम पंचायत को मॉडल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर पंचायती राज विभाग निदेशालय की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। पंचायती राज निदेेेशक उत्तर प्रदेश किंजल सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी को एक कलस्टर गांव चयनित कर भेजने का निर्देश दिया था। इसके तहत विभाग ने चोपन ब्लॉक के चोपन कलस्टर को चयनित किया है। इस कलस्टर में सात ग्राम पंचायतें शामिल हैं। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि अदलगंज, अगोरी खास, बड़गांव, च तरवार, गुरदह, करगरा और कुरछा ग्राम पंचायतों को इसके लिए चयनित किया गया है। इसमें अदलगंज की आबादी 1969, अगोरी खास 2495, बड़गवां 3774, चतरवार 3व्775, गुरहद 3983, करगरा 3723 और कुरछा ग्राम पंचायत की आबादी 1230 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed