फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MLA upset with brokerage in outsourcing

आउटसोर्सिंग में दलाली से विधायक खफा

Sat, 22 Oct 2022 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
MLA upset with brokerage in outsourcing
शक्तिनगर। विद्या भारती काशी प्रांत की ओर से आयोजित 33वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का उद्घाटन करने पहुंचे दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड ने एनसीएल में कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियों पर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि बेरोजगारों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एनटीपीसी शक्तिनगर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार शाम खुले मंच से खिलाड़ियों और जनता को संबोधित करते हुए आउटसोर्सिंग कंपनियों में रोजगार दिलाने के नाम पर हो रही दलाली पर विधायक ने खुलकर गुस्सा जाहिर किया। विधायक रामदुलार ने मंच से कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनियों में नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से दो-दो लाख रुपये वसूले जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है। किसी भी सूरत में बेरोजगारों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक के खुले मंच से आउटसोर्सिंग कंपनियों में हो रही दलाली की बात पर गुस्सा जाहिर करने के बाद मंच पर बैठे भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने विधायक के कानों में कुछ बात कही और विधायक ने फौरन भाषण समाप्त कर दिया। हालांकि तब तक तमाम मीडिया एवं आम जनमानस के कैमरों व मोबाइल में सारा वाकया रिकॉर्ड हो चुका था। यह वाकया नगर के चट्टी चौराहों पर चर्चा का विषय बन गई है। सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनियों में दलालों द्वारा बेरोजगारों का शोषण किए जाने की बात कहे जाने पर प्रशासन कोई कार्रवाई करेगा या यह दलाली का खेल बदस्तूर जारी रहेगा इस पर भी बहस तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed