{"_id":"6894aac9f425d5d669011877","slug":"missing-youth-body-found-two-days-later-injury-marks-on-eyes-and-face-family-says-he-was-murdered-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: लापता व्यक्ति की दो दिन बाद मिली लाश, आंख और चेहरे पर चोट के निशान; परिजन बोले- हत्या की गई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लापता व्यक्ति की दो दिन बाद मिली लाश, आंख और चेहरे पर चोट के निशान; परिजन बोले- हत्या की गई है
Thu, 07 Aug 2025 07:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 07 Aug 2025 07:08 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बीते पांच अगस्त को लापता व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर घोरावल पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
चंद्रभान उपाध्याय की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Sonbhadra News: सोनभद्र के घोरावल कोतवाली के भरकना गांव में नाले की पुलिया के नीचे गुरुवार को चंद्रभान उपाध्याय (45) का शव मिला। चंद्रभान पांच अगस्त की शाम का गाय चराने निकला था लेकिन फिर घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने जमीन के विवाद में चंद्रभान की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के भरकना गांव में कुड़वा नाला के पास सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए थे। उन्होंने नाले की पुलिया के नीचे युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद शिवद्वार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त भरकना गांव के चंद्रभान उपाध्याय के रूप में हुई। उसकी आंख और चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजनों ने बताया कि पांच अगस्त की शाम को चंद्रभान गाय चराने निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई रामजीत उपाध्याय और भतीजे रविंद्र उपाध्याय ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चंद्रभान का गांव के एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा था। जिस दिन चंद्रभान लापता हुआ था, उसी दिन शाम को पुलिया के पास आरोपी दिखा था। उसके कपड़े कीचड़ से सने हुए थे।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।