{"_id":"691b6e7d9355036c170f4747","slug":"missing-girls-body-found-on-the-banks-of-renu-river-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-137521-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: लापता युवती का शव रेणु नदी के किनारे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: लापता युवती का शव रेणु नदी के किनारे मिला
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर से तीन दिन पूर्व लापता हुई अंकिता शाही (22) का शव रेणु नदी से बरामद हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि रेणुकूट की हिंडाल्को कॉलोनी निवासी अशोक शाही की बेटी अंकिता शाही (22) तीन दिन पहले लापता हो गई थी। पिपरी पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। परिजन भी खोजबीन में लगे थे। सोमवार की सुबह निहाई पाथर गांव के समीप रेणु नदी के किनारे एक युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। शव की शिनाख्त अंकिता शाही के रूप में हुई।
चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। युवती के मोबाइल फोन, उसके संपर्कों के बारे में जांच की जा रही है। आसपास के लोगों तथा परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।