फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Missing girl's body found in the forest for two days

Sonebhadra News: दो दिन से लापता युवती का जंगल में मिला शव

Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found in the forest for two days
अनपरा। थाना क्षेत्र के डिबुलगंज से दो दिन पहले संदिग्ध हाल में लापता युवती का शव बुधवार की शाम जंगल में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में युवती की मां ने बताया कि बेटी (22) सोमवार को अपने सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद से वह नहीं लौटी। जब खोजबीन शुरू की तो पता चला कि सहेली के घर से कोई लड़का उसे मारते-पीटते ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। खोजबीन करते हुए पुलिस जंगल की ओर गई तो वहां युवती की लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। अनपरा थानाध्यक्ष शेषनाथ पाल ने बताया कि परिजनों के शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
दुद्धी। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेने जा रही कक्षा नौवीं की एक छात्रा को मंगलवार को अपहरण कर ले जा रहे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। युवक उसे झारखंड की ओर ले जा रहा था। परिजनों ने उसे रोका तो वह गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने इस मामले में अपहरण सहित पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक धनौरा निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed