फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Miscreants looted goods worth lakhs by beating up security guards

सुरक्षा गार्डों की पिटाई कर लाखों का सामान ले भागे बदमाश

Fri, 05 Aug 2022 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted goods worth lakhs by beating up security guards
झीलो-बीजपुर ग्राम समूह पेयजल परियोजना के अंतर्गत सिरसोती गांव के नकटू साइट पर बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। साइट की बिजली काटने के बाद बदमाश लाखों का सामान लूट ले गए। इस दौरान सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई भी की। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया है।
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना के तहत झीलो-बीजपुर पेयजल परियोजना का काम इन दिनों सिरसोती गांव के नकटू टोला में चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात हौसला बुलंद बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा गार्डों की जमकर पिटाई की। मोबाइल और टार्च छीन लिए। मारपीट के दौरान सुरक्षा गार्ड सूरज किसी तरह से भाग कर थोड़ी दूर पर नकटू वन बैरियर पर पहुंचा। वन विभाग के दरोगा व कुछ अन्य लोग सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। तब तक बदमाश ढाई लाख की कीमत का सरिया, जैक पाइप, सरिया कटिंग मशीन, प्लाई कटिंग मशीन, पाइप, वाइब्रेटर मशीन, डाइरिंच प्लाई, सरिया रिंग सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सामान ले जाने के लिए चोरों ने पिकअप का इस्तेमाल किया। मारपीट में सुरक्षाकर्मी पन्नालाल निवासी जरहा को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह कबाड़ चोरों की पिटाई से घायल जरहा निवासी सूरज के साथ मामले की सूचना कार्यदायी संस्था के संचालक राधेश्याम जायसवाल ने लिखित रूप से प्रोजेक्ट हेड जीपीबीआर सहित बीजपुर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। थाने के एसएसआई विनोद यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed