फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minor girl molested, thrown down from roof to make noise

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, शोर मचाने पर छत से नीचे फेंका

Tue, 24 Nov 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Minor girl molested, thrown down from roof to make noise
घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने और शोर मचाने पर उसे छत से नीचे फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई ने घोरावल निवासी दो नामजद युवकों समेत एक अज्ञात पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई का आरोप है कि 20 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे उसकी बहन अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी। तभी घोरावल नगर में रास्ते में वार्ड नंबर दो में सरकारी कॉलोनी के पास घात लगाए बैठो तीन लोगों ने बालिका का पीछा किया। मौका पाकर तीनों लोगों ने नाबालिग को जोर जबरदस्ती व मुंह बंद कर कॉलोनी के अंदर स्थित एक कमरे में ले गए, जहां उसके साथ छेड़खानी की। नाबालिक के चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच कर दरवाजा खटखटाने लगे। तभी तीनों युवकों ने छत पर से नाबालिक को जान से मारने की नियत से नीचे फेंक दिया। नाबालिग बालिका बुरी तरीके से घायल हो गई थी। मौके से तीनों युवक मोटर साइकिल से भाग गए। मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई के तहरीर के आधार पर आरोपी अख्तर और अभिषेक कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed