फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minister of State unveiled the statue of Rani Durgavati

Sonebhadra News: वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का राज्यमंत्री ने किया अनावरण

Sat, 24 Jun 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Minister of State unveiled the statue of Rani Durgavati
सोनभद्र/दुद्धी। वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर शनिवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से उनके बलिदानों को याद किया गया। सदर ब्लॉक के सलखन में राज्यमंत्री संजीव गोंड ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि महारानी दुर्गावती आदिवासियों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने जिस बहादुरी से देश की आन बान शान के लिए मुगल शासकों से लोहा लिया, उसकी मिसाल कहीं अन्य नहीं होती। उन्होंने कहा की भारत के इतिहास में मुगलों को चुनौती देने वाले शासकों की सूची में महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। इसमें एक नाम गोंडवाना की रानी दुर्गावती का भी है, जिन्होंने अकबर की सेना की नाक में दम कर दिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहां कि अकबर और उनके सेना का मानमर्दन करने वाली रानी दुर्गावती को पीढ़ी दर पीढ़ी याद किया जाता रहेगा। चेयरमैन रूबी प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, चोपन प्रमुख लीला देवी गोंड, संजीव तिवारी, अनूप तिवारी आदि रहे। कार्यक्रम संयोजक शंभूनाथ गोंड व संचालन लवकुश भारती ने किया।
विज्ञापन

दुद्धी ब्लॉक के मल्देवा में महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य प्रकृति शक्ति बड़ादेव के आह्वान पर बावनगढ़ सन्तावन परगना के देवी देवताओं का श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मुख्य धर्माचार्य अनिल सिंह पोयाम रामनाथ ने पूजा पाठ करवाया। इस मौके पर रूपनारायण सिंह नेटी, रामधनी, हरिलाल, भगवान दास नेटी, मनोज गोंड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed