फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minister expressed resentment over non-completion of construction of hospitals

अस्पतालों का निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर मंत्री जताई नाराजगी

Sun, 02 Feb 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Minister expressed resentment over non-completion of construction of hospitals
केकराही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का फीताकटकर शुभ
केकराही। सदर विकास खंड क्षेत्र के केकराही गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को बेसिक शिक्षा मंत्री/जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने फीता काटकर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया। उन्होंने आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही और चतरा को पीएचसी को सीएचसी में तब्दील करने के लिए भवनों का निर्माण कराने के लिए नामित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा धीमी गति से कार्य कराए जाने पर नाराजगी जाहिर की। चेतावनी दी कि डीएम स्तर से पीएचसी केकराही और चतरा का निर्माण कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्थाओ की जिम्मेदारी तय कराई जाएगी, साथ ही संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने केकराही व चतरा पीएचसी को सीएचसी के रूप में चल रह निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि डीएम स्तर से पीएचसी केकराही और चतरा का निर्माण कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी तय कराई जाएगी, साथ ही संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कहा कि यहां से लखनऊ लौटते ही स्वास्थ्य मंत्री और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शीघ्र ही उक्त दोनों पीएचसी को सीएचसी के रूप में तब्दील कराने की औपचारिकताएं पूरी कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में मानक से अधिक तैनात शिक्षकों के बारे में हुई जांच रिपोर्ट का अवलोकन करेंगे। इसमें जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व मंत्री ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टाल का अवलोकन किया। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, डीएम.एस. राजलिंगम, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सीएमओ डॉ. सलील श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल, पीएचसी केकराही के प्रभारी डॉ. रामकुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed