{"_id":"634850c438df8901b9650ad7","slug":"mining-will-be-done-under-cctv-surveillance-border-pillars-will-have-to-be-installed-sonbhadra-news-vns6788987135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में होगा खनन, लगाने होंगे सीमा स्तंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में होगा खनन, लगाने होंगे सीमा स्तंभ
विज्ञापन
जिले में मोरम और बालू के पट्टेधारकों की मनमानी नहीं चलेगी। अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए सभी पट्टेधारकों को सीसीटीवी कैमरे और चेकपोस्ट गेट का निर्माण कराना होगा। इसके लिए डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार ने सभी पट्टेधारकों को पत्र लिखा है।
जिले में अवैध बालू, गिट्टी के खनन और परिवहन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। डीएम ने एडीएम सहदेव मिश्रा और ज्येष्ठ खान अधिकारी को मानक के विपरीत खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आदेश के क्रम में एडीएम ने पट्टेेेधारकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
खनन विभाग के मुताबिक ओबरा और दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत मोरम-बालू के नौ पट्टे स्वीकृत हैं। उप खनिज बालू और मोरम के अवैध खनन परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए ज्येष्ठ खान अधिकारी ने सभी पट्टेधारकों को खनन पट्टा क्षेत्र के सीमांकन, मानचित्र पर चिह्नांकित कोआर्डिनेंट्स प्वाइंट पर सीमा स्तंभ लगाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा रिकार्डिंग के योग्य चार सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित एक चेकपोस्ट गेट का निर्माण कराने को कहा है। इसमें लापरवाही बरतने वाले पट्टेधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में अवैध खनन और परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। पट्टेधारकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सीमा स्तंभ और रिकाडिंग युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया है। - चंद्रविजय सिंह, जिलाधिकारी