फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mining officials take charge left in the sweat

खनन अधिकारी को चार्ज दिलाने में छूटे पसीने

Mon, 21 Mar 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 21 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mining officials take charge left in the sweat
खनन कार्यालय में लोगो को समझाते एसडीएम कैलाश सिंह
खनन विभाग में दो सिंडिकेट के वर्चस्व की लड़ाई सोमवार को एक बार फिर सामने आ गई। रविवार को एक सिंडिकेट ने खनन अधिकारी पीके सिंह और सर्वेयर रामनाथ यादव का यहां से तबादला करा दिया। सोमवार को नये खनन अधिकारी आरपी सिंह दफ्तर में चार्ज लेने पहुंचे तो हंगामा हो गया। पीके सिंह कुर्सी पर जमे रहे। सूचना के बाद एसडीएम सदर कैलाश सिंह, एसडीएम मुख्यालय हर्षदेव पांडेय खनन कार्यालय पहुंचे मगर पीके सिंह कुर्सी से नहीं हटे। हाथापाई तक की नौबत आ गई। तब एडीएम रामचंद को आना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नए खनन अधिकारी आरपी सिंह को चार्ज मिला।  
विज्ञापन



रविवार शाम खनन अधिकारी पीके सिंह और सर्वेक्षक रामनाथ यादव को जिले से मुख्यालय अटैच कर दिया गया। सोमवार सुबह दस बजे नये खान अधिकारी आरपी सिंह चार्ज लेने कार्यालय पहुंचे तो तनातनी हो गई। पीके सिंह ने चार्ज देने से इनकार कर दिया। फिर दोनों में बहस शुरू हो गई। मामले की जानकारी खनन प्रभारी एडीएम को दी गई। एडीएम ने एसडीएम सदर कैलाश सिंह और एसडीएम कलेक्ट्रेट हर्षदेव पांडेय को भेजा। दोनों प्रशासनिक अफसर भी मामले को सुलझा नहीं सके। मामला बढ़ता गया। 
विज्ञापन



गाली गलौज के साथ हाथापाई की नौबत आ गई। जब मामला ठंडा नहीं हुआ तो एडीएम रामचंद पहुंचे। उन्होंने दोनों अधिकारियों को समझाकर शांत कराया। फिर पीके सिंह ने आरपी सिंह को चार्ज दे दिया। एडीएम रामचंद्र ने बताया कि दोनों अधिकारी चार्ज को लेकर आपस में बहस कर रहे थे। बाद में सर्वेक्षक रामनाथ को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। अब कोई समस्या नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed