फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minimum mercury reached 3.3 degrees Celsius

Sonebhadra News: 3.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम पारा

Tue, 23 Jan 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Minimum mercury reached 3.3 degrees Celsius
सोनभद्र। जनपद का तापमान सोमवार को लुढ़क कर फिर से चार डिग्री सेल्सियस के नीचे 3.3 डिग्री पर आ गया। रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह के वक्त गलन ज्यादा होने की वजह से लोग ठिठुरते देखे गए। दिन में धूप निकली, इस नाते कुछ राहत रहा। शाम ढलने के साथ गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। रात में कोहरा में साइड लाइट जलाकर वाहन चले। सोनांचल में बीते एक पखवाड़ा से ठंड का कहर जारी है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे एक दिन पहले रविवार को चुर्क का न्यूनतम पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। वहीं शनिवार को सबसे कम न्यूनतम पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में करीब 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम पारा गिरने से रविवार की रात में और सोमवार की सुबह गलन ज्यादा रहा। रविवार की रात में कोहरे का असर रहा। डिपर जलाकर छोटे-बड़े वाहन चलते नजर आए।
विज्ञापन

दिन: न्यूनतम : अधिकतम तापमान
22 जनवरी: 3.3: 19.6
21 जनवरी: 6.8: 18.6
20 जनवरी: 2.8 : 18.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed