फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minimum mercury dropped by four degrees in 24 hours

Sonebhadra News: 24 घंटे में चार डिग्री तक गिरा न्यूनतम पारा

Sun, 08 Dec 2024 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Minimum mercury dropped by four degrees in 24 hours
सोनभद्र। सोनांचल में दो दिन से मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आई है। रविवार को सर्द हवा चलने से दिन में भी लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सुबह गलन अधिक रही। सुबह आठ बजे तक बादलों के बीच सूर्य छिपे रहे। इसके बाद धूप खिली पर सर्द हवा चलने से राहत नहीं मिली। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को जिले का न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे पहले यानी शनिवार को न्यूनतम पारा 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जबकि अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन पहले यानी छह दिसंबर को न्यूनतम पारा 9.0 व अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।
विज्ञापन

---
पांच स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव
ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद सोनभद्र में पांच स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। अलाव की व्यवस्था देख रहे नगर पालिका के कर्मचारी रामविलास गुप्ता ने बताया कि नगर के बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक, मेन चौक, चंडी तिराहा सहित पांच स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है। ठंड बढ़ने पर अन्य स्थानों पर भी जलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सफाईकर्मियों को दिए गर्म कपड़े
चुर्क। नगर पंचायत चुर्क कार्यालय में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं अधिशासी अधिकारी की उपस्थिति में सफाई कर्मचारियों को गर्म कपड़े दिए गए। सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों को तिलक लगाया गया। कर्मचारियों का मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज, सदस्य सूरज चंद्रवंशी, हिमांशु खत्री, अजय कुमार सिंह, रूपेश कुमार, विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed