{"_id":"6073d9c28ebc3e8d34562493","slug":"mini-bus-fell-into-ditch-many-people-injured-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में हादसा: मिनी बस से लड़की देख कर लौट रहे लोगों की बस खाई में गिरी, 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में हादसा: मिनी बस से लड़की देख कर लौट रहे लोगों की बस खाई में गिरी, 12 यात्री घायल
Mon, 12 Apr 2021 12:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी बस।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसमें कई यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा के तुमिया मोड़ पर रविवार की रात करीब 10:45 बजे हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, विंढमगंज थाना क्षेत्र के घीचोरवा निवासी लालमन गोंड़ के पुत्र के लिए रविवार को लड़की देखने और छेका करने मिनी बस से 25 लोग बघाड़ू दुद्धी गए थे। रात में वापसी के दौरान तुमिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई। जिसमें सवार भगन गोंड़(45), जोखन(38), विरबल(37), मानदेव(30), लालमन(40) और मुकेश(9) घायल हो गए। सभी निवासी घीचोरवा के निवासी थे। वहीं, कोन थाना क्षेत्र के पांडूचट्टान निवासी रामसहाय(42), अमरनाथ( 45) भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विरबल और जोखन को गंभीर चोटें आई हैं। जिस वजह से इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।