{"_id":"5fe5a72fc64fbf3bbc33ff12","slug":"mgnrega-worker-dies-due-to-mud-mound","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: मिट्टी का टीला धंसने से मनरेगा श्रमिक की मौत, मनरेगा के तहत बंधी निर्माण के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: मिट्टी का टीला धंसने से मनरेगा श्रमिक की मौत, मनरेगा के तहत बंधी निर्माण के दौरान हुआ हादसा
Fri, 25 Dec 2020 02:17 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव में शुक्रवार की सुबह मनरेगा कार्य के दौरान एक श्रमिक की मिट्टी के नीचे दबकर मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। श्रमिकों के सहयोग से युवक को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव में शुक्रवार की सुबह मनरेगा कार्य के दौरान एक श्रमिक मनमोहन (35) पुत्र सोमारू की मिट्टी के नीचे दबकर मौत हो गई। बेचन गौड़ के खेत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बंधी का निर्माण हो रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान श्रमिक काम पर लगे हुए थे मृतक युवक भी बंधी की खुदाई में लगा हुआ था। बंधी मे कार्य के दौरान ही युवक पर मिट्टी का टीला आ गिरा। इससे वह टीले के नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गया। श्रमिकों के हो हल्ला करने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
सभी के सहयोग से उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक मनरेगा मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। सूचना के बाद म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे ने कहा कि मृतक श्रमिक के आश्रितों को मनरेगा के तहत जो भी लाभ होगा दिलाया जाएगा। उधर हादसे के बाद मृतक के परिजनों को ग्राम प्रधान ने 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की है।