फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mercury rolled up two degrees, bone Kanpa

दो डिग्री तक लुढ़का पारा, कांपा हाड़

Thu, 12 Jan 2017 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 12 Jan 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
 सर्दी के सितम ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। गुरुवार को न्यूनतम पारा दो डिग्री तक लुढ़क गया, जबकि अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री रहा। इससे रात के साथ दिन में भी बर्फीली हवाओं की मार ठिठुराए रही। बुुधवार की रात जहां सीजन की सबसे सर्द रात रही। वहीं गलन बिस्तर के भीतर लोगों को ठिठुराए रही। इसके चलते मार्निंग वाक पर भी लोग देर से निकले। विद्यालय बंद होने से बच्चों को राहत रही लेकिन अलाव की व्यवस्था न होने से जहां गरीब पूरी रात ठंड से बेहाल रहे। वहीं यात्रा कर रहे लोगों को ठिठुरन की मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

नए साल के पहले सप्ताह के बाद से ही सर्दी चरम पर है। बुधवार को न्यूनतम पारा जहां पांच डिग्री के इर्द-गिर्द था।

वहीं गुरुवार की सुबह चार बजे यह दो डिग्री तक लुढ़क गया। गलन की स्थिति यह है कि पूरे दिन धूप खिली होने के बाद भी अधिकतम पारा 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि एक पखवारे से अधिकतम पारा 22 से 25 डिग्री बना हुआ था। ठंड के चलते जहां अधिकांश लोग खुद को सूर्यास्त के साथ ही घरों में कैद कर लिए। वहीं घर पर मौजूद ज्यादातर लोगों का समय अंगीठी के आसपास बीता। सुबह चार-पांच बजे ही मार्निंग वाक पर निकलने वाले ज्यादातर लोग इस दिन छह बजे के बाद ही घरों के बाहर निकले। गलन के चलते लोग पूरे दिन खुद को गर्म कपड़ों से ढंके रहे। बच्चों को भी सिर से पांव तक गर्म कपड़ों से ढंका रखा गया। सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों को ठिठुरते हुए वाहनों का इंतजार करना पड़ा। फुटपाथ किनारे जीवन बसर करने वाले गरीबों को भी खासी परेशानी हुई। मौसम वैज्ञानिक डा. राजन सिंह का मानना है कि अभी एक सप्ताह तक इसी तरह ठंड रहने की संभावना है। वहीं चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों को लेकर विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन



सोनभद्र। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी सीबी सिंह ने बताया कि 12 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी की गई थी मगर बढ़ते ठंड को देखते हुए कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक सभी सरकारी और प्राइमरी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed