फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mercury rolled due to heavy rain, relief from heat

Sonebhadra News: तेज बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत

Thu, 22 Jun 2023 09:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
Mercury rolled due to heavy rain, relief from heat
सोनभद्र/अनपरा। चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह से ही आसमान में बादल और दोपहर में तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम ठंडा हो गया। घरों से बाहर निकलकर लोग सुहाने मौसम आनंद उठाते रहे। उधर, बारिश के नगरीय क्षेत्रों में कई जगह सड़क व गलियों में पानी लगने से राहगीरों की दिक्कत बढ़ी है। लोग जिम्मेदारों को कोसते रहे।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने पहले ही बारिश का अनुमान जताया था। बृहस्पतिवार की सुबह आसमान साफ था। लेकिन हवाओं का रूख बदला हुआ था। ठंडी हवा के झोंके बारिश होने का अहसास करा रहे थे। दोपहर में अचानक मौसम बदला। आसमान में बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। राबर्ट्सगंज नगर व आसपास के क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के चलते नगर की सड़कों पर कई जगह पानी लग गया। इससे राहगीर परेशान हुए, लेकिन गर्मी से राहत के कारण ज्यादातर लोगों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन

कई दिनों से 39-40 से ऊपर बना तापमान लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ठंडी हवाएं शाम तक गर्मी से राहत देती रहीं। उधर, अनपरा क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो तीन बजे तक चली। झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम ठंडा होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। हाईवे किनारे जल जमाव से दिक्कतें भी हुई। डिबुलगंज, काशीमोड़, औड़ीमोड़, रेणुसागर मोड़, झूलनट्राली, बांसी की सड़के जलमग्न होने के कारण समस्या बढ़ गई। लोगों को घरों और दुकान में जाने के लिए परेशानी हुई। कइयों के घरों में भी पानी घुस गया। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ये हाल है तो आगे क्या होगा। लोगों ने उच्च अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए गली मोहल्लों सहित हाईवे की नालियों को तत्काल सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed