फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mercury dropped seven degrees in two days, relief from humidity

Sonebhadra News: दो दिन में सात डिग्री लुढ़का पारा, उमस से मिली राहत

Tue, 02 Jul 2024 03:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped seven degrees in two days, relief from humidity
जिले में दो दिन से मौसम में बदलाव हुआ है। सोमवार को दिन में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हुई। इस वजह से बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। दो दिन से उमस से लोगों को थोड़ी राहत भी मिली है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल उमड़ घुमड़ रहे थे। पौने दस बजे बारिश शुरू हुई, जो करीब साढ़े ग्यारह बजे तक रिमझिम बारिश होती रहीं। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। दोपहर में कुछ देर मौसम साफ रहा। इसके बाद एक बार पुन: रिमझिम बारिश हुई।
विज्ञापन

पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे उमस से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को न्यूनतम पारा 25.4 और अधिकतम पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को न्यूनतम पारा 23 और अधिकतम पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस प्रकार बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed