फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MEMU train will run from Chopan to Katni

चोपन से कटनी तक चलेगी मेमू ट्रेन

Sat, 11 Sep 2021 09:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
MEMU train will run from Chopan to Katni
शक्तिनगर। चोपन से कटनी के बीच पैसेंजर ट्रेन की जगह मेमू के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। फिलहाल यह मेमू कटनी- बरगवां के बीच 15 सितंबर से चलना शुरू होगी। मेमू संचालन को लेकर समय सारिणी जारी होने से ऊर्जांचल के लोगों में प्रसन्नता है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन सलाहकार समिति सदस्य एसके गौतम ने सिंगरौली के बरगवां रेलवे स्टेशन से कटनी जंक्शन तक मेमू ट्रेन चलाए जाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर द्वारा 18 अगस्त को रेलवे बोर्ड के स्वीकृति आदेश मुताबिक 15 सितंबर से कटनी- बरगवां एवं बरगवां -कटनी मेमू ट्रेन स्पेशल अनारक्षित श्रेणी चलाई जाएगी। श्री गौतम ने बताया कि उन्होंने सात अगस्त को चेयरमैन/सीईओ रेलवे बोर्ड सुनीत शर्मा एवं 10 अगस्त को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से राज्यसभा सांसद रामशकल एवं सोनभद्र सांसद पकौड़ी लाल कोल के साथ मिलकर चोपन कटनी पैसेंजर की जगह मेमू ट्रेन संचालित किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

सांसद राज्य सभा अजय प्रताप सिंह भी जबलपुर में शैलेन्द्र सिंह, महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे से छह सितंबर को मिलकर मेमू ट्रेन संचालन की मांग की थी। श्री गौतम का कहना है कि सिंगरौली से चोपन रेल लाइन पर दोहरीकरण, इंटरलॉकिंग तथा अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण कार्य पूर्व मध्य रेलवे रेलवे हाजीपुर जोन द्वारा किये जा रहे हैं, जिसके कारण अभी इस ट्रेन को बरगवां स्टेशन तक ही संचालित करने का रेलवे द्वारा निर्णय लिया गया है। नवंबर तक निर्माण कार्यों के पूर्ण होने पर मेमू ट्रेन चोपन तक संचालित होने लगेगी। मेन लाइन इलेक्ट्रिकल यूनिट ( मेमू) ट्रेन के एक कोच में अधिकतम 85 यात्री बैठ सकेंगे तथा दोनों तरफ इंजन होने से यह ट्रेन चंद सेकंड में 80 से 90 किमी की स्पीड पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed