फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Memorandum submitted to the Divisional Commissioner for the accessibility of the fire brigade

फायर ब्रिगेड की सुलभता के लिए मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Fri, 22 Apr 2022 07:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Divisional Commissioner for the accessibility of the fire brigade
जिले में गर्मी के चलते आए दिन अगलगी की घटनाएं हो रही हैं। इसे देेखते हुए जिले में जरूरत के अनुसार फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुलभ कराने को लेकर भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कमिश्नर को अवगत कराया कि सोनभद्र में आए दिन अगलगी की घटनाओं के कारण जंगल और फसल नष्ट हो रहे हैं। जिला मुख्यालय पर मात्र दो दमकल गाड़ियां है। अभी हाल ही में कई गांवों में अगलगी की घटनाएं हुई है। फायर ब्रिगेड के समय से न पहुंचने के कारण आग से भारी नुकसान हो रहा है। इससे फसल, पर्यावरण और जीव जंतु काफी संख्या में नष्ट हो रहे हैं। फायर स्टेशन पर पानी भरने की व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से दमकल कर्मियों को अन्यत्र दूर जाकर पानी भरना पड़ता है। बिजली के तार ढीले और जर्जर होने के कारण अगलगी की घटनाएं लगातार हो रही है। इसे दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed