{"_id":"60ce33a38ebc3e2ed6627095","slug":"memorandum-submitted-to-stop-business-harassment-sonbhadra-news-vns5957672123","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारिक उत्पीड़न रोकने के लिये सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारिक उत्पीड़न रोकने के लिये सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम में हुए बदलाव व जिले के व्यापारियों का हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सर्किट हाउस में जिले के प्रभारी मंत्री सतीश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापारियों ने बिजली कनेक्शन न काटे जाने और खाद्य एवं औषधि विभाग, श्रम विभाग, बाट माप विभाग के द्वारा जारी लाइसेंस के नवीनीकरण की समय सीमा दिसंबर तक किया जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि कोरोना के कारण व्यापार पूरी तरह ठप रहा। उसके बाद मौसम की मार से व्यापारी पूरी तरह से टूट चुके हैं। इसके बाद भी बिजली विभाग द्वारा अभियान चलाकर बिजली काटा जा रहा है। जो कोरोना कॉल में उचित नही है। कोरोना काल के दौरान व्यापारियों को जीएसटी में रिटर्न न भरे जाने पर पेनाल्टी चार्ज किया जा रहा है। इसे भी सरकार को तत्काल प्रभाव से रोकने एवं तीन माह का समय दिया जाना चाहिए।
युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल ने कहा कोरोना काल के कारण खाद्य एवं औषधि विभाग, श्रम विभाग, बाट माप विभाग के द्वारा लाइसेंस जारी व नवीनीकरण किया जाता है, जिसकी समय सीमा दिसंबर तक किया जाना चाहिए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल ने कहा कि जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा व्यापारियों का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न व शोषण किया जा रहा है, जिस पर रोक नही लगी तो व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के अलावा जिला महामंत्री राजेश बंसल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, आईटी सेल अध्य्क्ष अजय केशरी आदि रहे।