फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Memorandum submitted to SDM against inflation

महंगाई के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 09 Mar 2021 07:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to SDM against inflation
कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौपते लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश दास के अगुवाई के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र एसडीएम को सौंपकर मांग की कि पेट्रोल, डीजल एवं गैस के दामों में निरंतर हो रहे मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। पेट्रोल, डीजल एवं गैस के वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए। केंद्र व राज्य सरकारें वस्तुओं पर लगे हुए करों में कम किया जाना चाहिए। सरकार ने उज्जवला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को घरेलू गैस सिलिंडर दिया है। लेकिन गैस का मूल्य बढ़ने से लोग उसे खरीदने में अक्षम हो रहे हैं। गरीब महिलाओं द्वारा गैस में भारी वृद्धि होने के कारण गैस न लेकर सिलेंडर बाजार में बेचा जा रहा है। पेट्रोल, डीजल के दामों मे वृद्धि के कारण सभी आवश्यक खाद्य वस्तुओं एवं आवागमन साधनों में किराये की वृद्धि जनसामान्य पर भारी पड़ रही है। खाद्य तेल, दलहल तथा अन्य खाद्य सामग्रियों के दाम भी नियंत्रित किये जाने चाहिए। इस दौरान राजेंद्र पासवान, धर्मेंद्र कुमार, विकास दूबे, मानिक मुखर्जी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed