फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Memorandum handed by the Association

अभियंता संघ ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 11 Oct 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 11 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Memorandum handed  by the Association
पुष्प गुच्छ भेंट करते अभियंता।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के नवनियुक्त निदेशक इं. सुबीर चक्रवर्ती ने मंगलवार को निर्माणाधीन 1320 मेगावाट क्षमता की ओबरा सी तापीय परियोजना का दौरा कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही निर्माण कार्य कर रही कंपनी मेसर्स दूसान पावर तथा ओबरा सी तापीय परियोजना के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ देर शाम बैठक कर मंत्रणा की।  वहीं नवनियुक्त निदेशक का वीआईपी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ओबरा के क्षेत्रीय सचिव इं.अदालत वर्मा के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा तीन सूत्री मांगपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। निदेशक ने जरूरी कार्रवाई का भरोसा देते हुए बताया कि उत्पादन निगम में नए पदों के सृजन जल्द से जल्द कराने का प्रयास मुख्यालय स्तर से किया जा रहा है। सीबीएसई इंटरमीडिएट कॉलेज खोले जाने के साथ ही ओबरा चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी के संबंध में निदेशक को अवगत कराया। निदेशक ने कहा कि चिकित्सालय में पर्याप्त चिकित्सक एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएगी। तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं.एके सिंह, महाप्रबंधक इं. डीके मिश्र, ओबरा सी के महाप्रबंधक इं. कैलाश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता इं. एके सेठ, इं.आरपी मल्ल, इं. अवधेश सिंह, इं. आलोक कुमार सिंह, इं. सन्नी गुप्ता, महेंद्र सिंह, इं. मकसूद अंसारी, इं. संजय महतो, इं. संजय शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed