फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Membership

20 लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता

Wed, 01 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Membership
बिरसा मुंडा के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरूआत करते सोनांचल संघर्ष वा? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सोनांचल संघर्ष वाहिनी ने बुधवार को सदस्यता अभियान की शुरूआत की। पहले दिन 20 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। इससे पहले राबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल स्थित राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय में बैठक कर पार्टी के विस्तार के लिए पूर्वांचल के अन्य जिलों में सदस्यता अभियान चलाने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सम्पूर्ण सोनांचल के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, वाराणसी जिलों में जल्द पार्टी पदाधिकारियों के गठन पर जोर दिया। कहा कि सोनांचल के बेरोजगारों को यहां की निजी कंपनियों मे रोजगार दिलाने के लिए 24 जुलाई को सोनांचल क्रान्ति पद यात्रा निकाली जाएगी। प्रथम चरण की यह यात्रा रॉबर्ट्सगंज से शक्तिनगर तक जाएगी। जिसमें यहां के नौजवानों को जगाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 20 लोगों को पार्टी कीसदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बगडिया, मिडिया प्रभारी संदीप जायसवाल, संजय दूबे, डॉ मंजू सिंह, विद्या देवी, किशन केशरी, योगेश कुमार, संजीव श्रीवास्तव, उमेश वर्मा, जय प्रकाश शर्मा, सुशांत शेखर उपाध्याय, चन्दन जायसवाल, कुमारी चिश्ती, कुमारी अन्नू, साजिद खां, अनिल यादव सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed