फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Members angry over arrival of employee in place of JE, SDO, walked out of the meeting

Sonebhadra News: जेई, एसडीओ की जगह कर्मचारी के पहुंचने पर भड़के सदस्य, किया बैठक से बाहर

Fri, 31 Jan 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Members angry over arrival of employee in place of JE, SDO, walked out of the meeting
म्योरपुर। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इसमें कई विभागों के जिम्मेदार अधिकारी नदारद थे तो कुछ ने अपने प्रतिनिधि भेजे थे। बिजली निगम से जेई, एसडीओ के बजाय तकनीशियन ग्रेड-2 (टीजी-2) को भेजने पर सदस्य भड़क गए। उन्होंने उसे बैठक से बाहर करा दिया। सभी विभागों के अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही एक दिन का वेतन काटने के लिए भी प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में सबसे पहले एडीओ पंचायत अजय सिंह ने कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बिजली निगम के एक कर्मचारी ने अपनी बात रखनी शुरू की। तभी दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड ने टोकते हुए उसका पद पूछा। टीजी-2 कर्मचारी होने की बात पर विधायक ने एक्सईएन, एसडीओ और जेई को बैठक में नहीं आने पर नाराजगी जताते हुए कर्मी को बाहर कराया। ऐसे लोगों को गैरहाजिर कर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। इसका समर्थन एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने भी किया। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों और विभागों को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही जिम्मेदारों का एक दिन का वेतन काटने की बात कही। जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। जल निगम और पूर्ति विभाग के कर्मचारियों के बैठक में न आने पर नाराजगी जताई गई। एमएलसी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी महत्व मिलना चाहिए। कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी यह सदन है। इसमें विभागों की अनुपस्थिति चिंताजनक है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, सुरेंद्र कुमार, उमेश गुप्ता, संतोष राय, प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह, श्रवण सिंह, डॉ. पीएन सिंह आदि रहे। बीडीओ हेमंत कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

---
कैंसर मरीजों के लिए विधायक ने मांगा मुख्यमंत्री कोष
दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड ने कहा कि रिहंद का पानी प्रदूषित है। पारा, फ्लोराइड और तमाम हानिकारक तत्व इसमें मौजूद है। पारा को दुनिया में कोई भी फिल्टर नहीं कर सकता है। बीमारियां इतनी बढ़ गई हैं कि उनके विधायक बनने के बाद 50 कैंसर मरीजों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कोष से धन की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन भी विभागों के लोग उपस्थित हैं, उन्होंने सदन के लोगों को पूरी जानकारी नहीं दी। उन्हें पूरी जानकारी देनी चाहिए, जिससे सदन के सदस्य जागरूक हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed