{"_id":"672d01cbcfc696891c052129","slug":"member-of-women-commission-inspected-duddhi-chc-got-angry-after-seeing-the-dirt-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: महिला आयोग की सदस्य ने दुद्धी सीएचसी का किया निरीक्षण, गंदगी देख हुई नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: महिला आयोग की सदस्य ने दुद्धी सीएचसी का किया निरीक्षण, गंदगी देख हुई नाराज
Thu, 07 Nov 2024 11:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:37 PM IST
सार
महिला आयोग की सदस्या पहुंची दुद्धी सीएचसी इस दौरान इन्होने सुविधाओं का निरीक्षण किया। जिसमें गंदगी दिखाई दी। नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश दिए। अधीक्षक ने भी समस्याएं गिनाई।
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्या का सीएचसी निरीक्षण
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
खबर सोनभद्र के दुद्धी से है। राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने बृहस्पतिवार को स्थानीय सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली दवा सहित अन्य सुविधाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान केंद्र अधीक्षक डॉ. शाह आलम ने बताया कि एक वार्ड बॉय और एक आया के सहारे 30 बेड के अस्पताल का संचालन करना मुश्किल हो रहा है। दो स्थायी सफाईकर्मी हैं, जिसमें एक की पोस्टमार्टम हाउस पर ड्यूटी रहती है। दूसरा दुर्घटना में घायल होने के कारण ट्राॅमा सेंटर में भर्ती है।
विज्ञापन
संविदा पर सफाईकर्मियों को नियुक्त कर काम कराया जा रहा है। नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। महिला आयोग की सदस्य ने मांग पत्र लेकर शीघ्र नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया। आयोग की सदस्य ने बताया कि छत्तीसगढ़ और झारखंड सीमा पर स्थित दुद्धी सीएचसी में मरीजों का दबाव अधिक है। सीमित संसाधनों और स्टाफ की कमी के बावजूद अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। यहां जो भी जरूरते हैं, उन्हें शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर बीपीएम संदीप सिंह, कस्बा इंचार्ज एमपी सिंह, महिला दरोगा सविता सरोज, संतू सरोज, शेषमणि दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन