फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   meeting apna dal woekers

अपना दल का कार्यकर्ता सम्मेलन

Fri, 05 Dec 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला सोनभद्र Updated Fri, 05 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
meeting apna dal woekers
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश के विकास का कार्य कर रही। पार्टी इस सरकार के कामकाज से संतुष्ट है। अब हमें पंचायत चुनाव के िलए कमर कस लेना है।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज के सिंचाई विभाग डाकबंगला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सीधी वार्ता की। उनके अंदर की भावनाओं को कुरेदा और पार्टी के हित के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन


कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उनकी राय पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मिशन 2017 है और इसके लिए कार्यकर्ताआें को अभी से तैयार होना होगा। इसके पहले पंचायत चुनाव में भी बड़ी भागीदारी निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होने के लिए प्रदेश भर में दौरा कर रही हैं। इसके पूर्व वे 32 जिलों में कार्यकर्ताओं से सीधी वार्ता कर चुकी हैं।

सोनभद्र 33वां जिला है, जहां वे आई हैं। कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें। पार्टी का लक्ष्य 2017 का विधानसभा चुनाव है मगर 2015 में पंचायती चुनाव के मद्देजनर सेक्टर के हिसाब से बूथ की समीक्षा की जा रही है।

 पल्लवी ने कहा कि वह कार्यकर्ता के बिना एक भी कदम नहीं चलेगी। सभी लोग चुनाव में फतह हासिल करें ताकि कमेरा समाज के लोगों को उनका अधिकार दिलाया जा सके।

कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी भाजपा से गठबंधन का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री के विदेश से लौटने पर इस पर वार्ता होगी।


उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली में चुनाव से पूर्व गठबंधन हो जाएगा। वहीं पल्लवी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राजनीति में पहले से कोई कुछ नहीं सीखता है। अनुभव ही राजनीति में काम आती है।

बड़ी बहन अनुप्रिया पटेल और उनके बीच कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed