{"_id":"65982c7f72e34695850ca2c6","slug":"married-womans-body-found-hanging-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-7935-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत जाताजुआ ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार की रात विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर में बड़ेर के सहारे फंदे पर लटकता मिला। घटना से पहले उसका पति से विवाद हुआ था। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत निवासी सत्येंद्र भुइयां पाइप लाइन बिछाने का काम करता है। मई 2020 में उसने सीमा (21) के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों पति-पत्नी अपने परिवार से अलग रहते थे। बृहस्पतिवार की शाम घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी में कहा सुनी हुई। सत्येंद्र के मुताबिक रात में जब सभी सो गए तो सीमा ने बगल में स्थित दूसरे घर में पहुंचकर वहां बड़ेर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
काफी देर तक उसका पता नहीं चला तो उसे खोजने लगे, तब घटना की जानकारी हुई। दंपती को एक वर्ष की पुत्री मनीता भी है। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।