फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman died in suspicious condition, accused of murder

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 02 Jan 2022 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman died in suspicious condition, accused of murder
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के खुज्झा गांव में शनिवार की रात संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर हंगामा किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबाध गांव निवासी राजेश्वर उपाध्याय ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि अप्रैल 2021 को अपनी बेटी माधुरी की शादी खुज्झा गांव निवासी धीरज ओझा के साथ की थी। आरोप है कि दामाद धीरज ओझा, समधन अनीता और समधी तारकेश्वर ओझा दहेज की मांग को लेकर अक्सर बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। शनिवार की रात दामाद ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर रस्सी से माधुरी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद इलाज के बहाने विवाहिता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पन्नूगंज थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि मृतका के पिता राजेश्वर उपाध्याय की तहरीर पर आरोपी पति और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed