{"_id":"602b7f438ebc3ee91d29c411","slug":"married-woman-died-burnt-father-allegation-of-murder-fro-dowry-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विवाहिता की जलकर हुई मौत, पिता ने लगाया दहेज न देने पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विवाहिता की जलकर हुई मौत, पिता ने लगाया दहेज न देने पर हत्या का आरोप
Tue, 16 Feb 2021 01:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
मृतक, फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के मगरदहा गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मगरदहा गांव निवासी श्रिया राज(19) पत्नी कमलेश कोल को मंगलवार की भोर में घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उसके पिता मिर्जापुर के खंतरा गांव निवासी भगौती ने बताया कि सात माह पहले ही शादी हुई थी। दहेज में बाइक न देने पर बेटी के ससुराल वालों ने जलाकर मार दिया। उधर, सीओ संजय वर्मा ने कहा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन