फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married lovers commit suicide by consuming poison

Sonebhadra News: शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान

Tue, 23 Sep 2025 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Married lovers commit suicide by consuming poison
थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में सोमवार की शाम प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों शादीशुदा हैं और उन्हें तीन-तीन बच्चे भी हैं। दोनों को कमरे में अचेत हाल में पाया गया था। पास में सल्फास का पैकेट भी पड़ा था। अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। डिबुलगंज निवासी एक व्यक्ति (45) अनपरा परियोजना में मजदूरी करता था। उसका लाल टॉवर निवासी एक महिला (40) से प्रेम संबंध था। बताते हैं कि वह सोमवार की देर शाम वह प्रेमिका को साइकिल से बैठाकर डिबुलगंज अपने आवास पर पहुंचा। घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर गया। यह देख उसकी पत्नी ने बाहर से दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब वहां पहुंची और पत्नी को साथ लेकर अंदर गई तो घर के एक कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी प्रयास के बाद दरवाजा खुला तो दोनों गंभीर हाल में पड़े थे। पास में जहर का पैकेट पड़ा हुआ था। पुलिस ने तत्काल दोनों को डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिवारीजन बैढ़न स्थित ट्रामा सेंटर ले गए। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अनपरा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed