फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married death due to burning under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से विवाहित की मौत

Wed, 06 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Married death due to burning under suspicious circumstances
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव में बुुधवार की सुबह सविता (20) पत्नी राजेश कोल की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई। उसके घर से आग की लपट निकलता देख आसपास के लोग मौके पर पहुुंचे और आग बुझाया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजधन के टोला हड़हिया की रहने वाली सविता पत्नी राजेश कोल बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर आग की चपेट में आने से मौत हो गई। चर्चा है कि घटना के दौरान सविता के अलावा घर में कोई और नहीं था। उसका पति एक दिन पूर्व ही ट्रक चलाने चला गया था और उसके सास, ससुर व देवर घर से बाहर कार्य करने गए थे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सविता के घर से आग की लपट उठती देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने किसी तरह आग बुझाया और कमरे के अंदर जाकर देखा तो सविता की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक चोपन नवीन कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी गुरमा प्रमोद यादव ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने थाने में तहरीर देकर सविता की हत्या करने का आरोप लगाया। चोपन थाना के प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed