{"_id":"653e9b34c4171029ab023a56","slug":"married-by-deceit-then-thrown-out-of-the-house-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-5261-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: झांसा देकर की शादी, फिर घर से निकाला, पति समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: झांसा देकर की शादी, फिर घर से निकाला, पति समेत तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने के आरोप में स्थानीय थाने में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है।
तहरीर के मुताबिक एक गांव निवासी 25 वर्षीय एक महिला के पति अक्सर कामकाज के सिलसिले में बाहर रहते थे। इस दौरान उसके दोस्त विमलेश का उसके घर आना-जाना बना रहता था। दोनों में प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि वह साथ रहकर चलने के लिए दबाव देने लगा। महिला ने मना किया तो उसने पति-पत्नी दोनों के बीच विवाद की स्थिति पैदा कर दी।
आरोप है कि पति ने उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। विमलेश ने उसे चंदौली के एक मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। करीब छह माह बाद उसे घर से निकाल दिया और दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विमलेश, उसकी मां केशा व पिता दयाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।